2 सदस्यों के लिए
चीकू शेक (chikoo shake) बनाने के लिए
सामग्री
- फुल क्रीम ठंडा दूध – 2 गिलास
- चीकू – 6 पके हुए
- क्रीम – 1 कप
- चोकलेट सॉस (Chocolate sauce) – 5 छोटी स्पून
- बर्फ के टुकड़े (Ice cubes) – 7-8
- चीनी – स्वादानुसार या फिर 3 टेबल स्पून
- वैनीला आइस क्रीम – 2 कप्स (cups) या 4 स्कुप
- काजू या बादाम – 7-8
- इलायीची पाउडर – 1/2 चम्मच
विधि (How To Make Chikoo Shake चीकू शेक कैसे बनाएं)
- सबसे पहले चीकू को छीलकर छोटे टुकड़ो में काट लें और उसके बीजों को बाहर निकाल लें |
- अब एक एक मिक्सी में फुल क्रीम दूध , चीकू , चीनी और दो स्कुप वैनीला आइस क्रीम को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें जब तक इसमें झाग ना बन जाये |
- फिर उसमे बर्फ के टुकड़े (Ice cubes) डाल कर दुबारा ब्लेंड कर लें ताकि बर्फ के टुकड़े अच्छी तरह से मिल जाये |
- अब इसमें क्रीम और इलायीची पाउडर डालें और दुबारा मिक्सी में ब्लेंड कर ले |
- अब कांच के गिलास में चॉकलेट सॉस को चम्मच से सजाये | फिर उसमे तैयार हुआ चीकू शेक डाले |
- अब उसी गिलास में उपर से वनिला आइसक्रीम का एक स्कुप डाल के उसके उपर चॉकलेट सॉस और काजू या बादाम से सजा दे |
- अब चीकू शेक तैयार है इसे ठंडा ठंडा सर्व करे |