वायरस जिन्दा प्राणियों पर ही क्यों पनपते है ?

virus

जेसे आप में से कुछ लोगो के मन ने यह प्रश्न उठता होगा कि वायरस जिन्दा प्राणियों पर ही क्यों पनपते है ?
आईये जानते है:–
जेसा की आप सभी जानते है की वायरस ऐसे जीव होते है, जो हमें आँख से दिखाई नहीं देते और वे अपने आकार में बहुत ही सरल होते है | इनकी सरलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन पर प्रोटीन का एक आवरण चढ़ा हुआ होता है जिसमे आनुवांशिक पदार्थ डी.न.ए और आर.एन.ए की बहुत कम मात्रा होती है | और इनमे जीवन की भिन्न क्रियाओ को करने के लिए कोई भी सुचना या व्यवस्था नहीं होती है | ये पोषक की कोशिकाओ पर हमला करके उसकी क्रियाओ को अपने लाभ के लिए प्रयोग में ला सकते है| और जब पोषक शोषण से मर जाता है, तो वे दुसरे जीवित प्राणियों पर हमला कर देते है | इस तरह से वायरस पूरी तरह परपोषी होने के कारण जीवित प्राणियों पर ही पनपते है |

Share this