शाही पनीर बनाने के लिये
सामग्री
- पनीर – 500 ग्राम (कटे हुये टुकड़े 3 कप)
- टमाटर – 6 मिडियम आकार के
- प्याज़ – 2 मध्यम आकार के
- लहसुन – 4 जवा
- हरी मिर्च — 2-4
- अदरक — 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- घी या तेल —2 टेबल स्पून
- जीरा — आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर – एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च — एक छोटी चम्मच
- काजू – 25-30 (2 टेबल स्पून ऊपर तक भरे हुये)
- मलाई या क्रीम— 100 ग्राम( आधा कप )
- गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक — स्वादानुसार ( 4/5 छोटी चम्मच )
- हरा धनियां — 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
How To Make Shahi Paneer शाही पनीर कैसे बनाएं
- प्याज़, लहसुन, अदरक को काट कर कढ़ाई में थोडा तेल डाल के हल्का गुलाबी होने तक भूनिए|
- फिर उसमे टमाटर को चौकोर टुकड़ों में काटकर थोडा पकाइए और फिर ठंडा होने दीजिये| ठंडा होने के बाद मिक्सी में डाल के बारीक पेस्ट बना लीजिए|
- काजू को आधा घंटे पानी में भिगोइये और फिर बारीक पीस कर पेस्ट बना लीजिये|
- पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये, नान स्टिक कढ़ाई में तेल डालिये और हल्का ब्राउन होने तक पनीर को तल कर निकाल लीजिये| चाहे तो पनीर को बिना तले हुए भी डाल सकते है|
- कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये, उसमे जीरा डाल दीजिये| जीरा ब्राउन होने पर,हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डाल दीजिये| हल्का सा भूनिये और इस मसाले में पिसा हुआ प्याज़, लहसुन, अदरक और टमाटर पेस्ट डाल कर भूनिये|
- मसाला भुनने के बाद, काजू का पेस्ट और मलाई डाल कर मसाले को तब तक भूनें जब तक मसाले पर तेल तैरता न दिखाई देने लगे|
- इस मसाले में आवश्यकतानुसार तरी को जितना गाढ़ा या पतला रखना चाहते हैं,तो पानी या फिर दूध मिला दीजिये|
- फिर उसमे नमक और लाल मिर्च भी मिला दीजिये|
- तरी में उबाल आने पर पनीर के टुकड़े डाल कर मिला दीजिये|
- फिर कढ़ाई को ढककर बिलकुल धीमी आग पर 4-5 मिनिट तक पकने दीजिये, ताकि पनीर के अन्दर सारे मसाले मिल जाये|
- अब गरम मसाला भी मिला दीजिये|गैस बन्द कर दीजिये|
- अब इसमें हरा धनियां डाल दीजिये|
- शाही पनीर की सब्जी तैयार है|
- शाही पनीर की सब्जी को प्याले में निकालिये, हरा धनियां ऊपर से डालकर सजाइये|
- गरमा गरम शाही पनीर को चावल, नान.परांठे या गरमा गरम चपाती के साथ परोसिये और खाइये|