2 सदस्यों के लिए
बनाना शेक (Banana shake) बनाने के लिए
सामग्री
- फुल क्रीम दूध – 2 ग्लास
- केले – 3 पके हुए
- चीनी – स्वादानुसार या फिर 3 चम्मच
- बर्फ के टुकड़े (Ice cubes) – 5-6
- चॉकलेट सॉस – 4 चम्मच
- वैनीला आइस क्रीम – 2 कप्स (cups) या 4 स्कुप
- काजू या बादाम – 7-8
- इलायीची पाउडर – 1/2 चम्मच
विधि (How To Make Banana Shake बनाना शेक कैसे बनाएं)
- सबसे पहले केलो का छिलका उतार कर उसको छोटे टुकड़ो में काट लें |
- अब एक मिक्सी में फुल क्रीम दूध , केले , चीनी और दो स्कुप वैनीला आइस क्रीम को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें |
- अब इसमें इलायीची पाउडर डालें और साथ में बर्फ के टुकड़े (Ice cubes) भी डाल कर दुबारा मिक्सी में ब्लेंड कर ले |
- अब कांच के गिलास को चॉकलेट सॉस से सजाये | फिर उसमे तैयार हुआ बनाना शेक डाले |
- अब उसी गिलास में उपर से वनिला आइसक्रीम का एक स्कुप डाल के उसके उपर चॉकलेट सॉस और काजू या बादाम से सजा दे |
- आपका बनाया हुआ बनाना शेक तैयार है इसे ठंडा ठंडा सर्व करे |