कैसे पहचाने 500 और 2000 के असली नोट :
अगर आप इस सवाल से परेशान है की असली नोटों की पहचान कैसे करे तो यह पोस्ट आपके लिए ही लिखी गयी है |
भारत सरकार ने नए नोटों को विशेष तकनिकी से बनाया है और यही तकनिकी विशेषता इसके असली होने की पहचान है | आइए जानते है असली नोट को कैसे पहचाने ?
1 ) असली 2000 के नोट की विशेषताये :
आकर :- 2000 के नय नोट का आकार 66mm x 166 mm है
रंग गहरा गुलाबी यानि मजेंटा रंग का है |
इस नोट पर मंगलयान का चित्र है |
नेत्र हिनो के लिए इसमें 2 प्रकार की विशेषता दी गयी है जिसमे दाए तरफ 2000 के अंको को उभरा हुआ बनाया गया है |
दूसरा है उभरी हुई छपाई में सात कोणीय ब्लीड लाइने दायी और बायी तरफ |
2 ) असली 500 के नोट की विशेषताये :
500 के नोट का आकार 66mm x 150 mm है और इसका रंग पथरीला भूरे रंग का है यानि स्टोन ग्रे रंग का | इसमें लाल किले का चित्र बना हुआ है |
नेत्रहिन व्यक्तियों के लिए 500 की संख्या दाई तरफ उभरी हुई लिखी गयी है | अगर इस अंको को हाथो की उंगलियों से छुए तो यह हमे उभरा हुआ प्रतीत होगा |
नए नोटो की अन्य विशेषताए :
1) नोट तिरछा करने पर सुरक्षा धागे का हरा रंग नीले रंग में बदलता है |
2 ) महात्मा गाँधी के चित्र की जगह बदली हुई है |
3 ) गारंटी , गवर्नर के हस्ताक्षार और वचन खंड को दाई तरफ सरका दिया गया है |
4) नोटों के नम्बरों के साइज़ छोटे से बड़ते हुए कर्म में है |
5) नेत्रहिनो के लिए महात्मा गाँधी का चित्र , अशोक स्तम्भ , ब्लीड रेखाए उभरी हुई बनाए गए है|